HeadAds

Thursday, 16 May 2024

डॉ० कृष्ण चन्द्र टुडू | Dr. K.C Tudu | Biography





डॉ० कृष्ण चन्द्र टुडू का जन्म झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत --

 गाॅंव -राजदोहा 

जन्म तिथि - 09 अप्रैल 1952 

पिताजी का नाम-हरिराम टुडू 

माताजी का नाम- रूकमणि टुडू 

इनकी प्राथमिक शिक्षा बेरवाल राजदोहा प्राथमिक स्कूल से प्रारम्भ होकर राँची विश्वविद्यालय में हुआ है। बी०ए० 1974 ई० में, एम०ए० 'राजनीति विज्ञान' 1978 ई० में. एल०एल०बी० 1980 ई० में तथा पी० एच.डी० डिग्री 1998 ई० में प्राप्त किये हैं। सन् 1968 ई० में 'जिवी झारना' कविता, सन् 1968 ई० में 'ओनोड़हें सेरेञ बिंडा, सन् 1971 ई० में 'जुरी खातिर नाटक, सन् 1981 ई० में संताली गद्य पद्य संग्रह', सन् 1985 ई० में संताली पद्य संग्रह, सन् 2003 ई० में सिरजोन, सन् 2006 ई० में संताली पारसी उनुरूम, व्याकरण, सन् 2008 ई० में संताली होड़ साँवहॅत्, सन् 2009 ई० में सानताड़ी काथा साँवर्हेत् 'साँवता, सन् 2011 ई० में खेरवाल डाहार, गीत पुस्तक सन् 2011 ई० 'संताली का भाषा वैज्ञानिक अध्ययन, सन् 2011 ई० में 'संताली उन्वेशिका, व्याकरण, सन् 2012 ई० 'संताली काहनी गानथार', सन् 2012 ई० में खेरवाल आरीबांदी निबंध पुस्तकें प्रकाशित किये हैं। इनके आलेख, लेख आदि विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए है। प्रोफेसर के० सी० टुडू राँची विश्वविद्यालय राँची के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में विभागाध्यक्ष एवं निर्देशक हैं। वे साहित्य अकादेमी नई दिल्ली. पूर्व क्षेत्र संस्कृति केन्द्र 'भारत सरकार, विद्यासागर विश्वविद्यालय' मिदनापुर, वर्दमान विश्वविद्यालय प०'बं०, विश्वभारती शांतिनिकेतन बोलपुर प० बं०, "विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली, "संघ लोकसेवा आयोग' नई दिल्ली. 'झारखण्ड लोक सेवा आयोग राँची में 'संताली भाषा-साहित्य' विषय पर विभिन्न कार्य में संताली विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।

No comments:

Post a Comment

DisplayAds1

Popular Posts

Wikipedia

Search results

FeedAds